बाइनरी नंबर रूपान्तरण

हम जानते है की कंप्यूटर की मूल इकाई बस दो होती है 0 और 1. विश्व स्तरीय गणना के लिये 1000 को मानक माना जाता है. मतलब 1000 ग्राम = 1 किलोग्राम, 1000 मीटर = 1 किलोमीटर आदि.
कंप्यूटर गणना के लिये अगर दो के गुणक मे 1000 के मानक मे देखा जाये अर्थात,

1          X         1          =1
2          X         2          =4
1          X         2          =2
4          X         2          =8
8          X         2          =16
16        X         2          =32
32        X         2          =64
64        X         2          =128
128      X         2          =256
256      X         2          =512
512      X         2          =1024
1024    X         2          =2048

1000 के सबसे नजदीक 1024 ही आता है. ठीक उससे एक पहले 512 आता है जो 1000 से बहुत कम है और ठीक एक बाद 2048 आता है जो 1000 से बहुत ज्यादा होती है. इस कारण कंप्यूटर मे 1024 को ही मानक मान लिया गया हैं.

अब हम डिजिटल नंबर को बाइनरी नंबर मे बदलने की सबसे आसान तरीका देखेंगे.
सबसे पहले हम एक चार्ट इस तरह से बनाएँगे –
……… 128 64 32 16 8 4 2 1

अब जिस डिजिटल नंबर को बाइनरी नंबर मे बदलना है उसको लेंगे. उदाहरण के लिये जैसे, 10 को बाइनरी नंबर मे बदलना है तो हम चार्ट मे देखेंगे की किन-किन नंबरों को जोड़ने से 10 होता हैं. तो 8+2=10 होगा. तो हम चार्ट मे 8 के नीचे वाले खाने मे 1, और   2 के नीचे वाले खाने मे 1 लिखेंगे और बचे हुए खाने मे ० लिख देंगे.

……… 128 64 32 16 8 4 2 1
1 0 1 0
=1010

अर्ताथ 10 का बाइनरी नंबर  1010 हुआ.
दूसरा उदाहरण –
13 को बाइनरी नंबर मे बदलना है तो हम चार्ट मे देखेंगे की किन-किन नंबरों को जोड़ने से 13 होता हैं. तो 8+4+1=13 होगा. तो हम चार्ट मे 8 के नीचे वाले खाने मे 1, और   4 के नीचे वाले खाने मे 1 और  1 के नीचे वाले खाने मे 1 लिखेंगे और बचे हुए खाने मे ० लिख देंगे.
……… 128 64 32 16 8 4 2 1
1 1 0 1
=1101

अर्ताथ 13 का बाइनरी नंबर  1101 हुआ.
ठीक इसी तरह अगर पहले से बाइनरी नंबर दिया हुआ हो तो उससे इस चार्ट में दाएँ से बाये लिख कर हम डिजिटल नंबर में बदल सकते हैं.
उदाहरण –
……… 128 64 32 16 8 4 2 1
1 0 0 1
नीचे के खाने मे जहाँ जहाँ 1 है अगर उसके योग को देखा जाये तो डिजिटल नंबर आ जाता हैं. ऊपर से चार्ट मे 8 और 1 के नीचे 1 हैं अतः 8+1 करने पर 9 आयेगा.

1001  डिजिटल नंबर 9 होता है.

0 comments:

Post a Comment